इटारसी। तिलक सिंदूर मंदिर प्रांगण में आयुष विभाग, शिक्षा विभाग, जनपद संघ, सरपंच संघ और ग्रामीण ने मिलकर योगाभ्यास किया। 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग का आयोजन पर्यटक स्थल तिलक सिंदूर में कराया जिसमें लगभग 157 लोगों ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर बताया कि योग प्रतिदिन करने से स्वास्थ्य लाभ मिलता है और जोड़ों के दर्द जैसी बीमारी में राहत मिलती है। आयुष विभाग से जिला अधिकारी डॉ विमला गढ़वाल के निर्देश पर नोडल अधिकारी दीपमाला मौर्य, सहायक डॉ शुभा दीक्षित, अजय चौहान, बसंत नाल्या, आशा नाल्या, संकुल प्राचार्य जमानी सालोमन जायस एवं योगाचार्य रामानुज मौर्य एवं सत्यप्रिय आय, जनपद केसला उपाध्यक्ष अर्चना मेहतो, जनपद सदस्य सुनील नागले, सुखराम कुमरे, सरपंच डोरीलाल चीचाम, उमेश मरकाम, कला कुमरे, फुलंती, जितेन्द्र इवने, तिलक सिंदूर समिति मीडिया प्रभारी विनोद वारिवा, शंकर उईके सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।











