16 को उपयात्रा में शामिल होंगे सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता

विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में शामिल होंगे नर्मदा सेवा यात्रा में

विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में शामिल होंगे नर्मदा सेवा यात्रा में
इटारसी। नर्मदा सेवा यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी इटारसी की बैठक यहां पत्रकार भवन में हुई। बैठक में नपाध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल ने कहा कि मां नर्मदा की पवित्रता को बनाये रखने के लिए हम संकल्प लें। उन्होंने कहा यदि हम मकर संक्रांति के पर्व पर नर्मदा स्नान नहीं कर पाए और अगर मां नर्मदा को स्वच्छ रखने और बचाने के लिए निकाली गयी यात्रा में हम सहभागी बने तो वह भी उतना ही पुण्यलाभ देने वाला कर्म होगा जितना की नर्मदा स्नान होता है। उन्होंने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में सम्मिलित हों।
मंडल अध्यक्ष डॉ नीरज जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा को बचाने और स्वच्छ रखने का जो संकल्प लिया है उसको पूर्ण करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा के मार्गदर्शन में उनकी मंशा अनुरूप इटारसी नगर मंडल से सैंकड़ों कार्यकर्ताओं की उपयात्रा रेस्ट हाउस से 16 जनवरी दिन सोमवार दोपहर 1 बजे नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दोपहर 2 बजे विधानसभा अध्यक्ष के होशंगाबाद कार्यालय पहुंचेगी जहां से यह उपयात्रा नर्मदा सेवा यात्रा में सम्मिलित होगी। बैठक को संदेश पुरोहित, दीपक अग्रवाल, जयकिशोर चौधरी ने भी संबोधित किया। संचालन मनीष ठाकुर एवं आभार प्रदर्शन अरुण चौधरी ने किया।
बैठक में विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि दीपक अग्रवाल, नपा उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप रावत, संतोष राजवंशी, उमेश पटेल, राकेश जाधव, सरोज उइके, महेंद्र चौधरी, कुलदीप कौर, मंजू किशन मालवीय, दिव्या बस्तवार, प्रिया मैना, अनवर अली, अशोक लाटा, राज सिंह राजपूत, लक्ष्मीनारायण देवहरे, विनोद तिवारी, पंकज चौरे, ऋषि दुबे, अभिषेक तिवारी, राहुल चौरे, जोगिन्दर सिंह, शैलेंद्र दुबे, आशुतोष शर्मा, पूरन मेषकर, लीलाधर नामदेव, अमित मेहतो, निशांत जैन, विशाल कुशवाह, विजय यादव, संजय धीमान, सुधीर मौर्य, प्रकाश मोटवानी, बबलू आसावरी, अतुल पटेल, लक्ष्मीनारायण चौहान, नीतिराज बंजारा, अनिल चिमानिया, विनोद जैसवाल, अशोक मालवीय, देवेंद्र पटेल, आशीष मालवीय, विपुल चौधरी, गौरव बड़कुर, टीटू छाबड़ा, सुनील गौर, रवि पाली, आशीष अतुलकर, शुभम ठाकुर, अनिरुद्ध दुबे समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!