---Advertisement---

जिले के 16 प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि महर्षि नारद सम्मान से सम्मानित

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • भैयाजी चन्ने स्मृति सेवा न्यास इटारसी ने प्रेमशंकर दुबे स्मृति पत्रकार भवन में किया सम्मान

इटारसी। महर्षि नारद (Maharishi Narad) पत्रकार सम्मान समारोह आज श्री प्रेमशंकर दुबे स्मृति पत्रकार भवन (Shri Premshankar Dubey Smriti Patrakar Bhavan) में भैयाजी चन्ने स्मृति सेवा न्यास इटारसी (Bhaiyyaji Channe Smriti Seva Trust Itarsi) द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर नर्मदापुरम जिले (Narmadapuram district) के 16 प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक चैनलों के ब्यूरोचीफ रिपोर्टर एवं फोटो जर्नलिस्ट का सम्मान किया गया।

आज श्री प्रेम शंकर दुबे स्मृति पत्रकार भवन इटारसी में महर्षि नारद पत्रकार सम्मान समारोह भैयाजी चन्ने स्मृति सेवा न्यास द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ के पूर्व महर्षि नारद के चित्र के समक्ष आमंत्रित अतिथि मुख्य अतिथि पंकज जैन (Pankaj Jain) समाजसेवी, समाजसेवी ललित अग्रवाल (Lalit Aggarwal) और मुख्य वक्ता डॉ. सुदीप शुक्ल (Dr. Sudeep Shukla) ने दीप प्रज्वलित कर किया। समिति द्वारा सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत फूल मालाओं से किया।

समारोह में वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र सिंह ठाकुर नर्मदापुरम, मंजू ठाकुर इटारसी, शैलेन्द्र कौरव नर्मदापुरम, मनोज कुंडू इटारसी, रामभरोस मीना नर्मदापुरम, इन्द्रपाल सिंह इटारसी, नरेन्द्र कुशवाह नर्मदापुरम, राहुल शरण इटारसी, अरविंद शर्मा इटारसी, कन्हैया गोस्वामी इटारसी, अभिषेक गौर नर्मदापुरम, राहुल अग्रवाल इटारसी, रामशंकर दुबे, नंदकिशोर व्यास, विनीत राठी, राजू राठौर एवं सुरेंद्र गौर सिवनी मालवा का सम्मान किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, व्यवसाई, डैनी पांडे, राजा तिवारी के साथ अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण मनोज राय एवं आभार प्रदर्शन छवि सोनी ने किया। संचालन युवा पत्रकार भूपेंद्र विश्वकर्मा ने किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.