---Advertisement---

अंडर-13 क्रिकेट ट्रायल में 160 खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर, एमपीसीए ने लिया प्रतिभाओं का परीक्षण

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) द्वारा प्रयोगात्मक तौर पर आयोजित किए जा रहे अंडर-13 मल्टीडे इंटर डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु गुरुवार को नर्मदापुरम में ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल में जिले सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 160 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

युवा खिलाड़ियों में चयन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे दिन मैदान पर खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी एवं क्षेत्ररक्षण कौशल का प्रदर्शन किया।एमपीसीए द्वारा इस प्रतियोगिता के लिए दो टीमों का गठन किया जाना है। इसी उद्देश्य से आयोजित ट्रायल में खिलाड़ियों की तकनीकी क्षमता, फिटनेस, खेल अनुशासन एवं मैच परिस्थितियों में प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया।

ट्रायल के दौरान एमपीसीए के चयनकर्ता अंकित श्रीवास्तव एवं प्रवीण लोकरस ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से अवलोकन किया तथा विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों की प्रतिभा का परीक्षण किया।चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों से भी अवगत कराया तथा बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक सुझाव दिए। ट्रायल में शामिल खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं को प्रभावित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास किया। बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की उपस्थिति ने क्षेत्र में क्रिकेट के प्रति बढ़ते रुझान को भी दर्शाया।

इस अवसर पर नर्मदापुरम क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोहर बिल्थरिया, कोच नितेश राजपूत, संजय यदुवंशी, माधव हरने, चयनकर्ता चेतन राजपूत, सुनील कलोसिया, ब्रजेश यादव, गोपाल खाटारे, शैलेंद्र पावर सहित मैदान का समस्त ग्राउंड स्टाफ उपस्थित रहा। सभी पदाधिकारियों एवं सहयोगियों ने ट्रायल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ऐसी चयन प्रक्रिया से ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। एमपीसीए द्वारा आयोजित इस पहल से युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतर मंच मिल रहा है। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों की सूची आगामी दिनों में घोषित की जाएगी, जिसके बाद चयनित खिलाड़ी अंडर-13 मल्टी डे इंटर डिवीजन टूर्नामेंट में भाग लेंगे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.