इटारसी। शहर के नजदीकी जुझारपुर ग्राम में बुधवार शाम को एक 19 वर्षीय युवती ने किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
थाना पथरोटा से मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर रवाना हो गई है। युवती द्वारा यह कदम क्यों उठाया गया, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।











