वन विहार में 2 नवजात चौसिंगा आये

वन विहार में 2 नवजात चौसिंगा आये

भोपाल। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान-जू(Van Vihar National Park-Zoo) भोपाल में मादा चौसिंगा (maada chausinga) द्वारा 2 नवजात को जन्म दिया गया है। प्रसव बाद मादा एवं दोनों नवजात पूर्णत: स्वस्थ हैं। इनके केयर टेकर और वन्य-प्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता (Wildlife Doctor Dr. Atul Gupta) की देखरेख में समुचित देखभाल की जा रही है। उल्लेखनीय है कि वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 5 चौसिंगा और 2 नवजात को मिलाकर 7 चौसिंगा हो गये हैं। यह नवजात चौसिंगे पर्यटकों, विशेषकर बच्चों के आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं।

 

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!