---Advertisement---
City Center
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

2021 राशिफल: नया साल इन राशियों को करेगा मालामाल, इन पर आएगी तंगी

By
On:
Follow Us

इटारसी। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह समेत सभी 12 राशियों के लिए वर्ष 2021 महत्वपूर्ण है। नक्षत्रों की दशा और ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करेगी। ये साल जॉब, करियर, दांपत्य जीवन, शिक्षा, बिजनेस और धन के मामले में बड़े उलटफेर लेकर आएगा। जहां कुछ राशियों पर ये साल मालामाल करने आएगा। वहीं कुछ को चिंता और तनाव के बीच संघर्ष करने की सीख भी देगा। आचार्य पंडित विकास शर्मा के अनुसार साल 2021 में कोरोना से उबरने का बल मिलेगा, आर्थिक स्थितियों को लेकर जो प्रयास किए गए हैं वे फलीभूत होंगे। सभी 12 राशियों के जातकों को नया साल कुछ न कुछ सीख और जीवन संघर्षों से अवगत कराने वाला है। परिवार व समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए सहज बनने से ही काम होगाए अन्यथा प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। आइए पंडित के अनुसार राशि के हिसाब से कैसा होगा साल…….

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह वर्ष सामान्य शुभ दायक रहेगा। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। पारिवारिक जन को स्वास्थ्य विकार का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक संपन्नता बनी रहेगी कारोबारी गतिविधियां अच्छे ढंग से संपन्न होंगी। मानसिक उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। भाई बहनों की उन्नति होगी कार्य क्षेत्र में परिवर्तन तथा स्थानांतरण की संभावनाएं बनी रहेंगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में धीमी गति से प्रक्रिया होगी। प्रवासी जीवन व्यतीत होगा सट्टा शेयर बाजारों से दूर रहना चाहिए 3/9/ 12 यह माह कष्टप्रद रहेंगे।

वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा। कुछ संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से सचेत रहें विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन में अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी। सामाजिक कार्य में प्रगति होगी इस बर्ष जीवन में कटुता आ सकती है। धार्मिक संपन्न होंगे नवीन संपत्ति खरीदने के लिए वर्ष का उत्तरार्ध शुभ रहेगा। माता पिता को तीर्थ या किसी धार्मिक कार्य का अवसर मिलेगा। 1/6 /11 माह कष्टदायक रहेंगे।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह वर्ष आर्थिक पारिवारिक उलझनों को बढ़ाने वाला होगा। अत्यधिक पूंजी निवेश से बचें सोच समझकर वाणी का प्रयोग करें, कठिन परिश्रम करना होगा। माता-पिता का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। ग्रस्त जीवन में सामान्य सुख और सहयोग बना रहेगा। अध्ययन अध्यापन में बाधा हो सकती है। शत्रु पराजित होंगे प्रेम संबंध में विवाह को लेकर समझौता हो सकता है। भाई बहनों के साथ तालमेल में कमी आएगी हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ करना लाभकारी होगा। अनावश्यक धन व्यय होगा 2/3/9 माह कष्टदायक होंगे।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह वर्ष सामान्य शुभ दायक रहेगा। मित्रों के सहयोग से संपत्ति अर्जित करने की संभावना रहेगी। रुके कार्य संपन्न होंगे भूमि वाहन मकान के क्रय विक्रय की शुभ स्थिति बनी रहेगी। राजनीतिक संबंध मजबूत होंगे परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। विद्यार्थियों के लिए वर्ष अच्छा होगा संतान पक्ष की समस्याएं कम होगी पेट संबंधित पीड़ा तथा पाचन संबंधी दुर्बलता से कष्ट होगा। पर्यटन और यात्राओं के योग बनेंगे अपने से बड़े पद आसीन व्यक्ति से तालमेल बनाकर रखना है। 4/8/10 माह कष्टदायक होंगे।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा नौकरी वालों के लिए विशेष लाभ होगा। आर्थिक कार्य सफल होंगे संपत्ति खरीदी बिक्री का अच्छा समय है। किसी निकट संबंधी को शारीरिक पीड़ा होगी वर्ष के वर्ष के पूर्वार्ध में वाहन से भय है किसी महत्वपूर्ण कार्य का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों में लाभ होगा मनोरंजन के साधनों की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अध्ययन की दृष्टि से लाभप्रद होगा न्यायालय के कार्यों में सफलता मिलेगी। 3/11/ 12 माह कष्टप्रद होंगे।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ होगा। कहीं पर धन का व्यय करना उचित नहीं होगा। अनुचित धन व्यय होने के योग बनेंगे भूमिका क्रय हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा की प्राप्ति तथा प्रभावशाली कार्य करने का अवसर मिलेगा। साझेदारी के कार्यों में बाधा होना स्वाभाविक है। पारिवारिक मतभेद में सुधार होगा धार्मिक कृत्यों में अभिरुचि रहेगी संतान पक्ष की ओर से चिंता रहेगी कोर्ट कचहरी के कार्यों में सकारात्मक स्थिति बन सकती है। 3:/10/ 12 माह कष्टप्रद होंगे।

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए इस वर्ष शनि की ढैया का प्रभाव रहेगा। सभी कार्य धीमी गति से सिद्ध होंगे। भाई-बहन की उन्नति के द्वार खुलेंगे बाल बच्चों को पीड़ा हो सकती है। पारिवारिक जनों का सामना करना पड़ेगा। हनुमान जी की आराधना शनि यंत्र की पूजा करनी चाहिए। माता पिता के साथ मतभेद हो सकता है। भूमि भवन वाहन विक्रय के लिए अच्छा है। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन क्षेत्र में अभिरुचि कम होगी। संतान पक्ष की ओर से सामान्य सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा विरोधियों से नुकसान हो सकता है। न्यायालय के कार्यों में अस्थिरता रहेगी सुंदरकांड हनुमान चालीसा करना लाभप्रद रहेगा। 1/9 /12 माह कष्टप्रद रहेंगे।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा व्यापार में लाभ तथा निर्माण कार्य के अवसर मिलेंगे कार्य क्षेत्र में नई लाभकारी संभावनाएं बनेंगी आय के स्त्रोतों में वृद्धि होगी पारिवारिक कोई धार्मिक मांगलिक कार्य होगा स्वास्थ्य अनुकूल होगा संयमित जीवनशैली अपनाने का अवसर मिलेगा वर्ष के पूर्वार्ध से अच्छा वर्ष का उत्तरार्ध रहेगा कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क बनेंगे मनोरंजन और यात्राएं भी करनी पड़ेगी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी 2/7/8 माह कष्टदायक रहेंगे।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए साढ़ेसाती के कारण यह वर्ष आर्थिक कठिनाइयों का मानसिक कष्ट देने वाला होगा उदर या नेत्र विकार की संभावना व्यर्थ के विवाद से बचना चाहिए भाई बहनों की उन्नति के योग भूमि वाहन खरीदी ना करें खाने पीने की वस्तुओं से परहेज परिवार में रोक की अधिकता तथा विरोधियों का आतंक बढ़ेगा व्यापार तथा कृषि से लाभ चोट चपेट से सावधान रहना चाहिए अनावश्यक भागदौड़ एवं अत्यधिक खर्चों से परेशानी बढ़ सकती है हनुमान जी की आराधना करना लाभदायक होगा 7/10 /11 माह कष्टदायक होंगे।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए साढ़ेसाती के कारण मानसिक कष्ट व स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होंगी व्यापार में लाभ होगा परंतु नौकरी में अचानक स्थानांतरण की संभावना बढ़ सकती है सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी माता-पिता की ओर से सहयोग मिलेगा विद्यार्थी को पढ़ाई क्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी वैवाहिक जीवन के मध्य मतभेद होंगे किसी धार्मिक यात्रा का अवसर मिलेगा हनुमान जी की आराधना एवं मंगल की पूजन करना लाभदायक होगा 1/7/9 कष्टदायक होंगे।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह वर्ष साढ़ेसाती के कारण परेशानी वाला होगा सुख साधनों का खर्च होगा आर्थिक कठिनाई पारिवारिक चिंता तथा मित्रों से मतभेद उत्पन्न होगा वर्ष के पूर्वार्ध में चोट चपेट की संभावना बनी रहगी किसी नये व्यापार की योजना बनेगी कोर्ट कचहरी के कार्यों में धन खर्च होगा भूमि क्रय विक्रय सोच विचार करना चाहिए भौतिक सुख साधनों पर खर्च अधिक होगा मंगल की पूजन मूंगा धारण एवं हनुमान जी की आराधना लाभप्रद होगी 3/ 10/11माह कष्ट प्रद होंगे।

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह वर्ष सामान्य सुखदायक होगा विरोधी पक्ष प्रबल होगा अध्ययन अध्यापन में बाधा होगी परिवार में मांगलिक कार्य होंगे रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है विदेश यात्रा संभव है आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल होंगे मनोरंजन में धन व्यय होगा भाई बहनों में सौहार्द बना रहेगा नई संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए वर्ष अच्छा होगा विद्यार्थियों के लिए अध्ययन क्षेत्र में अच्छी संभावनाएं रहेंगी संतान पक्ष की उन्नति के द्वार खुलेंगे विरोधी पक्ष का दबाव कम होगा दांपत्य सुख में वृद्धि होगी नौकरी में उन्नति होगी व्यापारिक यात्रा में सफलता होगी 2/8/ 10 माह कष्टदायक होंगे।

 

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
Vardhman school results

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.