जिले में फिर 21 कोरोना मरीज मिले

जिले में फिर 21 कोरोना मरीज मिले

हरदा। हरदा जिले लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढती जा रही है। शनिवार को फिर 21 कोरोना मरीज मिले है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किशोर कुमार नागवंशी(Health Officer Dr. Kishore Kumar Nagvanshi) ने बताया कि आज 10 अक्टूबर 2020 को 21 सेम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिनमें पाठक कालोनी हरदा निवासी 14 वर्षीय बालिका एवं 09 वर्षीय बालिका, गणेश चौक हरदा निवासी 41 वर्षीय महिला, गौर कालोनी हरदा निवासी 24 वर्षीय महिला, सुकरास निवासी 45 वर्षीय महिला, एलआईजी कालोनी हरदा निवासी 65 वर्षीय पुरुष, बालागांव निवासी 25 वर्षीय पुरुष, दिदमदा टिमरनी निवासी 28 वर्षीय पुरुष एवं 30 वर्षीय पुरुष, जिनवानिया सिराली निवासी 26 वर्षीय महिला, वार्ड नम्बर 15 छीपावड निवासी 20 वर्षीय महिला, नौसर टिमरनी निवासी 27 वर्षीय महिला, 44 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय पुरुष, 15 वर्षीय बालिका एवं 52 वर्षीय महिला, कालकुण्ड सिराली निवासी 45 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय पुरुष, 21 वर्षीय महिला एवं 50 वर्षीय महिला तथा चिकलपाट खिरकिया निवासी 19 वर्षीय पुरुष के निवासी है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!