बीड़-इटारसी-बीड़ के मध्य 25-25 ट्रिप साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

बीड़-इटारसी-बीड़ के मध्य 25-25 ट्रिप साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

इटारसी। रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) (रेलवे बोर्ड) (Railway Board),द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर (Clear) करने के उद्देश्य से बीड़-इटारसी-बीड़ (Beed-Itarsi-Beed) के मध्य 25-25 ट्रिप (Trip) स्पेशल ट्रेन (Special Train) चलाने का निर्णय लिया गया है।
गाड़ी संख्या 05753 बीड़-इटारसी स्पेशल ट्रेन 23 जुलाई 2022 से 31दिसंबर 2022 तक प्रत्येक शनिवार को बीड़ स्टेशन से 20.40 बजे प्रस्थान कर, 20.56 बजे खैगांव, 21.10 बजे तलवडिय़ा, 21.43 बजे छनेरा, 22.06 बजे खिरकिया, 22.32 बजे हरदा, 22.48 बजे टिमरनी, 23.10 बजे बानापुरा और 23.58 बजे इटारसी स्टेशन पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05754 इटारसी-बीड़ स्पेशल ट्रेन 24 जुलाई 2022 से 01 जनवरी 2023 तक प्रत्येक रविवार को इटारसी स्टेशन से 21 बजे प्रस्थान कर, 21.24 बजे बानापुरा, 21.47 बजे टिमरनी, 22.03 बजे हरदा, 22.34 बजे खिरकिया, 23.06 बजे छनेरा, 23.45 बजे तलवडिय़ा और रात 12:10 बजे खैगांव और 12.40 बजे बीड़ स्टेशन पहुंचेगी। इस गाड़ी में 04 सामान्य श्रेणी एवं 01 एसएलआर (SLR) सहित 05 कोच (Coach) रहेंगे।

 

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!