---Advertisement---

नेशनल लोक अदालत में 25 खंडपीठ ने किया लगभग 421 प्रकरणों का निराकरण

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के तत्वावधान में एवं प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नर्मदापुरम के निर्देशानुसार आज शनिवार को जिला नर्मदापुरम में न्यायालय परिसर एवं तहसील न्यायालय इटारसी, पिपरिया, सोहागपुर, सिवनीमालवा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।

जिला न्यायालय में प्रात: 10:30 बजे प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश, अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया। इस दौरान विशेष न्यायाधीश हितेंद्र कुमार मिश्रा, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय पीडी शर्मा, जिला न्यायाधीश जफर इकबाल, अभिनव जैन, श्रीमती रितु कटारिया वर्मा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रार शिव चरण पटेल, प्रियंका रतोनिया सिविल जज सीनियर डिवीजन, स्वाति कौशल, रूचि पांडेय, सिविल जज जूनियर डिवीजन जिला विधिक सहायता अधिकारी अंकिता शांडिल्य एवं अन्य विभाग के पदाधिकारी सहित दीपक जैन अध्यक्ष अभिभाषक संघ, सचिव मनोज जराठे, लीगल ऐड डिफेन्स कॉउंसल्स सतीश तिवारी, अनंत तिवारी, पंकज तिवारी, मंगल सिंह परिहार, पूजा अवस्थी, सुश्री पंखुड़ी बराडिय़ा, रेखा सराठे, शिवानी राजपूत एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि लोक अदालत के लिए जिला न्यायालय नर्मदापुरम में कुल 25 खंडपीठ का गठन किया जिसमें राजीनामा योग्य दांडिक प्रकरण, चेक अनादरण से संबंधित प्रकरण, बैंक वसूली प्रकरण मोटर दुर्घटना दावा, वैवाहिक प्रकरण श्रम विभाग भूमि अधिग्रहण सिविल प्रकरण एवं बिजली व पानी के बिल से संबंधित प्रकरणों का निराकरण आपसी राजीनामा के आधार पर कुल 421 लंबित प्रकरण एवं 418 प्री लिटीगेशन का निराकरण किया गया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.