इटारसी। सिंधी समाज के पारंपरिक खान-पान और व्यंजनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिंधी मेला समिति भोपाल एवं भारतीय सिंधु सभा मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित 18वें वार्षिक सिंधी डिश कुकिंग कॉम्पटीशन का आयोजन इटारसी में हुआ। भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग के 26 सेंटरों पर आयोजित इस प्रतियोगिता की कड़ी में, इटारसी में 18 जुलाई को पूज्य पंचायत इटारसी के सहयोग एवं भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा के तत्वावधान में गोदड़ीवाला धाम में कार्यक्रम हुआ।
परंपरा और आधुनिकता का संगम
प्रतियोगिता में समाज की 25 महिला प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। भारतीय सिंधु सभा के नगर अध्यक्ष गोपाल सिद्धवानी ने बताया कि महिला शाखा ने ‘दादी के जमाने के पारंपरिक व्यंजनों से लेकर आज के एआई युग की पाक-कलाÓ तक का बेहद सुंदर प्रदर्शन किया। भोपाल से आई निर्णायक टीम की श्रीमती सिया आसूदानी, श्रीमती लता बजाज, सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी, कार्यक्रम सह-संयोजिका श्रीमती दिव्या दरयानी, प्रदेश कोषाध्यक्ष हरीश चांदवानी, भोपाल अध्यक्ष राम आसूदानी एवं श्रीमती मीना तलरेजा ने डिशेज का स्वाद चखकर प्रतिभागियों के हुनर और प्रस्तुति की जमकर सराहना की।
26 जुलाई को भोपाल में होगा सम्मान
इस केंद्र-स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को 26 जुलाई को भोपाल के मानस भवन में आयोजित मुख्य समारोह में भव्य रूप से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर पूज्य पंचायत सिंधी समाज अध्यक्ष कैलाश नवलानी, उपाध्यक्ष जय चेलानी, संगठन मंत्री सुरेश नंदवानी, भारतीय सिंधु सभा नगर अध्यक्ष गोपाल सिद्धवानी, युवा शाखा महामंत्री गौरव फुलवानी, महिला शाखा अध्यक्ष पूनम चेलानी, महामंत्री प्रिया नंदवानी सहित महिला शाखा की पूरी टीम और समाज जन उपस्थित रहे।











