इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान 2026Ó के तहत कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अभियान प्रभारी डॉ. रश्मि तिवारी के मार्गदर्शन में हुई इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के लगभग 260 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
विद्यार्थियों ने नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, जल एवं ऊर्जा संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, भारतीय सेना का शौर्य, डिजिटल साक्षरता और विकसित भारत-समृद्ध मध्य प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सुंदर व संदेशपरक कार्ड तैयार किए। प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी रचनात्मक गतिविधियां युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व और सकारात्मक सोच विकसित करती हैं।
प्रतियोगिता में पलक यादव, अभिषेक सोनी, रुचि पाताडे, कौशल खान, पूजा कुमारी, मुस्कान केवट, खुशी कुमारी, साक्षी अहिरवार, कैशिफा खान और प्रार्थना मालवीय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।











