इटारसी। लोगों की लापरवाही शहर पर भारी पडऩे लगी है। आज कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सबसे बड़ी संख्या सामने आयी है। आज गुरुवार को नगर में 28 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। आज की संख्या के बाद अब शहर में एक्टिव मरीजों की संख्या 80 हो गयी है।
डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल के अधीक्षक डॉ.आरके चौधरी से मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक तक कुल 131 मरीज मिल चुके हैं। हालांकि इनमें से 45 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। आज छह मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छह मरीजों का उपचार शहर के बाहर चल रहा है जबकि 77 मरीज होम क्वारेंटाइन हैं।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
आज 28 पॉजिटिव, अब तक की सबसे बड़ी संख्या


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com