---Advertisement---

निशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का 290 मरीजों ने लाभ उठाया

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। बापू प्रवास स्मृति कक्ष समिति गोठी धर्मशाला ट्रस्ट, वरिष्ठ नागरिक मंच के संयुक्त तत्वावधान में गोठी धर्मशाला में लगे मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर से 298 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया।

कार्यक्रम में विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, लोक स्वास्थ्य सभापति राकेश जाधव, वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष डॉ विनोद सीरीया, वरिष्ठ पत्रकार जम्मू सिंह उप्पल, हेमंत शुक्ला, डॉ आर दयाल मंचासीन हुए। महात्मा गांधी की प्रतिमा को सूत की मालाएं पहनाकर कार्यक्रम आरंभ हुआ। स्वागत भाषण कार्यक्रम संयोजक सुधीर गोठी ने दिया।

मुख्य अतिथि विधायक डॉ शर्मा ने निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इसमें निम्न आए वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जांचें करवाने में चिकित्सा लाभ उठाने में सहायता मिलती है। इस पावन कार्य के के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर निशुल्क चिकित्सा परामर्श देने वाले चिकित्सकों डॉ सुनील देवानी, डॉ नीलम देवानी एवं डॉ. पीएम पहारिया को स्मृति चिन्ह ने भेंट कर सम्मानित किया एवं सहयोगी स्टाफ मुकेश देवानी, शशांक पटेरिया, सूरज नागवंशी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन सुनील बाजपेई ने किया एवं आभार विनीत चौकसे ने माना।

शिविर में 298 मरीजों ने उपस्थित हो कर अपनी स्वास्थ्य संबंधी जांचे करवा कर चिकित्सीय परामर्श पाया। शिविर में रक्तचाप की 298 शुगर की 250 लिपिड़ प्रोफाइल की 54 लंग्स टेस्ट की 150 बीएमडी टेस्ट की 130 एचजीएस टेस्ट 120 दंत रोग के 100 थायराइड 50 की जांचें हुई। प्रवक्ता राजकुमार दुबे ने बताया कि लिपिड प्रोफाइल, थायराइड आदि जांचों की रिपोर्ट दो दिन बाद मरीजों द्वारा पंजीयन के समय लिखवाए मोबाइल नंबरों पर प्रेषित कर दी जाएगी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.