बिना टिकट, अनारक्षित यात्रियों से वसूले चार लाख

इटारसी। दीपावली और छठ पूजा के लिए ट्रेनों में बढ़ी यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चला रही है। इसी अभियान के अंतर्गत पिछले दो दिन में मुख्य टिकट निरीक्षक के नेतृत्व में स्थानीय दल ने चार लाख रुपए से अधिक का जुर्माना विभिन्न यात्रियों से वसूला है। अभियान 24 अक्टूबर तक चलेगा।
सीटीआई दीपक जेम्स के नेतृत्व में दीपावली और छठ पूजा के दौरान बढ़ती यात्रियों की भीड़ में यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में बिना टिकट, बिना पर्याप्त टिकट और अनाधिकृत यात्रियों की जांच की जा रही है। दीपावली की पूर्व संध्या पर रात 12 बजे से प्रारंभ अभियान सुबह 10 बजे तक चला जिसमें 771 यात्रियों से 4 लाख दो हजार के लगभग जुर्माना वसूला गया। अभियान के तहत तीन टीमों में शामिल लगभग 18 टीसी यात्रियों की जांच कर रहे हैं। श्री जेम्स ने बताया कि अधिकृत यात्रियों को असुविधा से बचाने और अनाधिकृत यात्रियों पर कार्रवाई के लिए यह अभियान 24 अक्टूबर तक चलेगा।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!