3 एवं 4 अगस्त को मनेगा किशोर का जन्मदिन

इटारसी। किशोर कुमार खंडवा वाले। हिन्दी फिल्मों की एक ऐसा शख्सियत रहे हैं जिनका हर कोई मुरीद रहा है। लोग उनकी गायकी और अदाकारी के कायल रहे हैं। मध्यप्रदेश के खंडवा में 4 अगस्त, 1929 को जन्मे किशोर कुमार के जन्मदिन पर संगीत प्रेमी उनको बड़ी शिद्दत से याद करते हैं। इटारसी में जहां ऑडिटोरियम में उनकी याद में कार्यक्रम होना है तो उनकी आवाज का कायल एक कलाकार तो रोड शो भी करता है।
किशोर कुमार ने न सिर्फ अपनी आवाज का जादू बिखेरा था बल्कि अपनी अदा से भी लोगों को दीवाना बना रखा था। किशोर कुमार की गायकी की एक खास बात यह थी कि वह जिस कलाकार के लिए आवाज देते थे, वह उस कलाकार की आवाज ही बन जाती थी। अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना या अन्य किसी कलाकार के लिए उन्होंने आवाज दी तो लगा कि ये इन कलाकारों की ही आवाज है। बॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों में शुमार शोले का ये दोस्ती गाना किशोर कुमार और मन्ना डे ने गाया था। यह गाना आज भी उतना ही गाया जाता है जितना पहले गाया जाता था। साल 1978 में आई फिल्म घर का रेखा और विनोद मेहरा पर फिल्माया गाना आपकी आंखों में कुछ को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने गाया था। शहर में 3 और 4 अगस्त को अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। 3 अगस्त को शाम 7 बजे आलाप संगीत समिति द्वारा ऑडिटोरियम में कार्यक्रम किया जाएगा तो 4 की शाम को शाम 7 बजे से ईश्वर रेस्टॉरेंट में निनाद एवं गायकों का अड्डा संस्था कार्यक्रम करेगी। किशोर कुमार के जन्मदिन के एक दिन पहले 3 अगस्त को दोपहर 12 बजे भरत गायकवाड़ ताज टीवीएस शोरूम पुरानी इटारसी के सामने से अपना रोड शो प्रारंभ करेंगे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!