---Advertisement---

लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख 5 हजार रुपये का माल जब्त

By
—
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। पुलिस ने 19 मई की आधी रात को जिंद बाबा के पास सोने का मंगलसूत्र लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। उनसे 2 लाख पांच हजार का माल और लूट में प्रयुक्त मोटर सायकिल जब्त की है। मालवीयगंज निवासी कैलाश पिता बालकदास चौरे, उम्र 68 साल ने थाना इटारसी में रिपोर्ट की थी कि 19 मई की रात्रि 11.40 बजे जब वह अपनी पत्नी के साथ मोटर सायकिल से नर्मदापुरम से इटारसी आ रहा था, तभी आनंदम होटल जिंद बाबा के पास राजमार्ग पर तीन लड़कों ने मोटर सायकिल से पीछा कर मोटर सायकिल रोककर चाकू अड़ाकर उसकी पत्नी के गले के 2 मंगलसूत्र, हाथ में रखा 1 लेडीस पर्स, एक मोबाइल व कुछ दस्तावेज लूटकर हाथ मुक्के से उसके साथ मारपीट कर नर्मदापुरम तरफ भाग गए।

प्रार्थी ने आरोपियों की मोटर सायकिल का नंबर देखा था जो 7008 है। रिपोर्ट पर अज्ञात तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम किया। लूट का गंभीर मामला पाया जाने से थाना प्रभारी इटारसी गौरव सिंह बुन्देला ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र तथा एसडीओपी इटारसी महेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इटारसी ने टीम बनाकर तत्काल कार्यवाही करते हुए राजमार्ग पर सर्चिंग प्रारंभ की। मुखबिर की सूचना पर लाल पल्सर 125 पर सवार तीन संदेहियों को अभिरक्षा में लिया जिनकी पल्सर मोटर सायकिल का रजिस्ट्रेशन नं. एमपी 05 जेडडी 7008 था। तीनों को अभिरक्षा में लेकर गहन पूछताछ की तो आरोपियों ने करना स्वीकार किया।

तीनों आरोपियों से प्रार्थी की पत्नी से लूटे 2 नग सोने के मंगलसूत्र, जिसमें एक घटना समय टूटने से बिखर जाने से उसके सोने के कुल 5 गोल मोती व दूसरा पूरा मंगलसूत्र, एक मोबाइल, एक लेडीस पर्स, तथा प्रार्थी व उसकी पत्नी के कुछ दस्तावेज जो पर्स में थे, एवं घटना में प्रयुक्त एक पल्सर मोटर सायकिल, 2 नग चाकू विधिवत जब्त कर तीनो आरोपियों सूरज पिता कालूराम कीर निवासी भेला थाना सिवनी मालवा हाल बुधनी जिला सीहोर, अनुज पिता भागवत केवट निवासी जनवासा थाना शाहगंज हाल मालाखेड़ी नर्मदापुरम और गणेश पिता बुधेश गौर निवासी बम्हनगांव थाना डोलरिया हाल मालाखेड़ी नर्मदापुरम को गिरफ्तार किया।

आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला थाना प्रभारी इटारसी, उनि संजीव पवार थाना प्रभारी पथरोटा, उनि विवेक यादव थाना प्रभारी शिवपुर, उनि विपिन पाल थाना प्रभारी रामपुर, उनि खुमान सिंह थाना प्रभारी डोलरिया एवं उनकी टीम तथा सायबर आरक्षक अभिषेक, संदीप उनि केएन रजक, विशाल नागवे, एएसआई संजय रघुवंशी, भूपेश, भागवेंद्र, हेमंत, शेख अबरार, नर्मदाप्रसाद, आरक्षक हरीश, राजेश, जीतेन्द्र, अविनाशी, ब्रजलाल नर्रे, हेमराज, भिक्कू यादव, जयप्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.