इटारसी। हैदराबाद में आयोजित की जा रही हैद्राबाद अंडर-17 आई लगी में यंग बॉयस फुटबाल क्लब न्यूयार्ड इटारसी के तीन खिलाड़ी अनुज, मोहित एवं राजवीर मदन महाराज एफसी भोपाल ओर से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
उक्त लीग में प्रथम मैच में मुंबई को हराकर द्वितीय चरण में प्रवेश किया है। क्लब के खिलाडिय़ों के प्रर्दशन पर उदित राजपूत, आशीष डेविड, हसमुख राजपूत, देवीदास सोनिया आदि ने बधाई एवं शुभ कामना दी।
लीग प्रतियोगिता में यंग बॉयल फुटबाल क्लब के राजवीर मदन महाराज एफसी की कप्तानी कर रहे हैं। ये जानकारी वायबीएफसी के अध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत ने दी है।








