मप्र की सीनियर हॉकी टीम में इटारसी के 3 खिलाड़ी
3 players from Itarsi in MP's senior hockey team

मप्र की सीनियर हॉकी टीम में इटारसी के 3 खिलाड़ी

इटारसी। मध्यप्रदेश की सीनियर पुरुष हॉकी टीम (Senior Men’s Hockey Team) में इटारसी नगर के तीन हॉकी खिलाड़ियों (hockey players) का चयन किया गया है। ट्रायल कैंप में इटारसी से पांच खिलाडिय़ों का चयन हुआ था। इनमें शॉन गिडियन, गीत सिंह ठाकुर, साहिल चौरे, विशाल तोमर और स्वप्रिल मिश्रा थे। इन पांच खिलाडिय़ों में से शॉन गिडियन, गीत सिंह ठाकुर और साहिल चौरे का चयन सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप (Senior National Championship) के लिए हो गया है। हॉकी होशंगाबाद के अध्यक्ष प्रशांत जैन (President Prashant Jain) और सचिव कन्हैया गुरयानी (Secretary Kanhaiya Guryani) ने बताया कि जबलपुर से आज मप्र की पुरुष हॉकी टीम पुणे के लिए रवाना हो रही है। प्रदेश की टीम में इटारसी नगर से तीन खिलाडिय़ों का शामिल होना जिले के लिए गौरव की बात है। यह टीम पुणे में होने वाली सीनियर नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप में भाग लेगी। इस प्रतियोगिता में देश के लगभग सभी प्रदेशों की हॉकी टीमें हिस्सा ले रही हैं। नगर के तीन खिलाडिय़ों के चयन पर जिला हॉकी संघ के पदाधिकारियों के साथ ही नगर के हॉकी प्रेमियों ने तीनों को अच्छे खेल के लिए और मप्र की टीम को जीत के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है।

साहिल का हुआ था बड़ा एक्सीडेंट
बता दें कि मप्र की टीम में चयनित खिलाड़ी साहिल चौरे का करीब दो वर्ष पूर्व बड़ा एक्सीडेंट हुआ था। जब होशंगाबाद में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने इटारसी से हॉकी खिलाड़ी कार से जा रहे थे तो व्यावरा के पास उनकी कार पलट गयी थी। इस दुर्घटना में मप्र ने चार नामी खिलाड़ी खोये थे। इसमें साहिल चौरे को गंभीर चोट आयी थी और वे लगभग दो से तीन महीने बिस्तर पर रहे और कई दिनों तक कोमा में रहे। इस खिलाड़ी ने अपने को बहुत जल्दी कव्हर किया और पुन: मैदान पर लौटा और वही जुनून दिखाया और अपनी काबिलियत की बदौलत चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा और मप्र की टीम में जगह बनायी है।

 

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!