---Advertisement---

गुफ्ती मारने वाले आरोपी को 3 वर्ष सश्रम कारावास एवं जुर्माना

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। द्वितीय सत्र न्यायाधीश इटारसी ने ईडब्ल्यूएस न्यास कॉलोनी इटारसी निवासी सागर तिवारी पिता महेंद्र तिवारी उम्र लगभग 24 वर्ष को फरियादी अंशुल पटेल से शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने एवं उद्या पित्त करने तथा उसे गुप्ती से बाईं पसली में चोट पहुंचाने का दोषी पाते हुए भारतीय दंड विधान की धारा 327 के आरोप में 2 वर्ष के सश्रम कारावास एवं ₹3000 जुर्माने से दंडित किया है। इसके अलावा आरोपी को धारा 326 में 3 वर्ष का सश्रम कारावास एवं ₹5000 के अर्थदंड से दंडित किया गया है ।

अर्थदंड अदा नहीं किए जाने पर दोनों धाराओं में क्रम शः 3 माह एवं 4 माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास और भुगतना होगा प्रकरण में पैरवी करने वाले अपर लोक अभियोजक राजीव शुक्ला ने बताया कि फरियादी अंशुल पटेल ने को थाना इटारसी में उपस्थित होकर एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह जय स्तंभ चौक इटारसी के पास अपने पिता की टेलरिग की दुकान में कार्य करता है । 13 दिसंबर 2015 को वह गौरव द्विवेदी की बारात में न्यास कॉलोनी में शामिल था। साईं बाबा मंदिर के पास प्रेस की दुकान पर रात के करीब 9:30 बजे सागर तिवारी ने हाथ अडाकर उसे रोका। उस समय उसके साथी आकाश चौधरी और संदीप मेहरा भी मौजूद थे, जिन्होंने सागर तिवारी से पूछा क्या बात है तो आरोपी ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। अंशुल ने कहा मेरे पास पैसे नहीं है तो आरोपी बोला पैसा नहीं देगा तो आज तुझे जान से खत्म कर देता हूं और अपने पास रखी हुई गुप्ति उसके पेट में जान से मारने की नियत से मार दी, वह तिरछा हुआ तो गुप्ती बायी पसली से पेट में घुस गई। सागर तिवारी को उसके दोनों साथी पकड़ने लगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से भाग गया था। इस घटना की रिपोर्ट थाना इटारसी में की गई थी जिसके आधार पर आरोपी सागर तिवारी के विरुद्ध धारा 307 ,506 भारतीय दंड विधान एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। जिस का विचारण
द्वितीय अपर सत्र न्यायालय द्वारा किया जा कर आरोपी को दोषी ठहराया है ।अभियोजन की ओर से एजीपी राजीव शुक्ला एवं एजीपी भूरे सिंह भदोरिया ने 9 साक्ष्यों का परीक्षण कराया बचाव पक्ष की ओर से एक साक्षी का परीक्षण कराया गया था ।इस प्रकरण में आरोपी सागर तिवारी पूर्व से जमानत पर है इसलिए उसे एक महिने की अंतरिम जमानत अपील करने हेतु न्यायालय द्वारा प्रदान की गई है। इस प्रकरण में संपूर्ण पैरवी शासन की ओर से एजीपी राजीव शुक्ला एवं भूरे सिंह भदोरिया एजीपी के द्वारा की गई है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.