---Advertisement---

लोहारिया फोरलेन के पास राजस्थानी चरवाहों के डेरे से 30 भेड़ें चोरी, लाखों का नुकसान

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। फोरलेन रोड पर चोरी का एक गंभीर मामला सामने आया है। लोहारिया फोरलेन के पास खेत में बने एक डेरे से बीती रात 30 भेड़ें चोरी हो गईं। राजस्थान से आए इन चरवाहों के पास कुल 200 भेड़ें थीं, जिनमें से इस बड़ी चोरी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

देर रात हुई वारदात

राजस्थान के जालौर जिले के रहने वाले नवराम अपने मामा जगदीश और अन्य साथियों के साथ हर साल अपने जानवरों को चराने के लिए इन इलाकों में आते हैं। नवराम ने बताया कि 3 तारीख को वे लोग आर्डिनेंस फैक्ट्री 16 नंबर से अपना डेरा उठाकर लोहारिया फोरलेन के पास लाए थे। 4 तारीख की सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच जब उन्होंने देखा, तो डेरे से 30 भेड़ें गायब थीं।

कीचड़ में मिले वाहन और पैरों के निशान

घटना के बाद चरवाहों ने आस-पास के इलाकों में अपनी भेड़ों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। हालांकि, पास ही धान के खेत के पास कीचड़ में उन्हें कुछ पैरों के निशान और किसी वाहन के पहियों के निशान मिले हैं। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि चोर किसी वाहन में भेड़ों को भरकर ले गए हैं। नवराम के अनुसार, चोरी गई एक भेड़ की कीमत करीब 10 से 12 हजार रुपये के बीच है, जिससे उन्हें लाखों रुपये का भारी नुकसान हुआ है।

सिटी थाने में शिकायत दर्ज

इस गंभीर घटना के बाद नवराम अपने मामा जगदीश के साथ इटारसी के सिटी थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब मौके पर मिले वाहन के टायरों के निशानों और अन्य सुरागों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.