---Advertisement---

मां, बेटे और उड़ीसा के तस्कर से साढ़े चार लाख से अधिक का 31 किलो गांजा जब्त

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। सिटी पुलिस (City Police) ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर(Interstate Ganja smuggler) गिरोह की महिला सहित तीन अन्य सदस्य गिरफ्तार किए हैं। गिरोह के दो सदस्य मां-बेटा और एक सदस्य उड़ीसा (Orissa) का है। एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान (SDOP Mahendra Singh Chauhan) ने बताया 466950 रुपए कीमत का 31 किलो 130 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है।

एसपी डॉ. गुरकरण सिंह (SP Dr. Gurkaran Singh) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र (Additional Superintendent of Police Ashutosh Mishra) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इटारसी निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला (Inspector Gaurav Singh Bundela) के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुये बड़ी सफलता प्राप्त की। थाना इटारसी (Itarsi) में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि इटारसी का एक बदमाश अपनी मां व उड़ीसा के गांजा तस्कर के साथ तीनों एक एक बड़े बैग से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर उड़ीसा से आये हैं तथा उक्त गांजा को खपाने की फिराक में 12 बंगला से न्यूयार्ड (Newyard) जाने वाले पर एफसीआई कम्पाउंड (FCI Compound) के दीवार से लगे शिव मंदिर (Shiv Mandir) के चबूतरे के पास इटारसी में खड़े हैं।

सूचना पर थाना इटारसी पुलिस बल द्वारा अविलंब प्रभावी कार्यवाही करते हुये मौके पर पहुंचकर इटारसी के एक गुंडा बदमाश मनोज पांडे (Manoj Pandey) को उसकी मां तथा उड़ीसा के एक गांजा तस्कर राहुल गौतम (Rahul Gautam) के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 466950 रुपए कीमत कुल 31 किलो 130 ग्राम जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह उईके, राधेश्याम पवार, श्रद्धा राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक संजय रघुवंशी, अमित ठाकुर, प्रधान आरक्षक हेमंत तिवारी, अशोक चौहान, भागवेन्द्र सिंह, आरक्षक हरीश डिगरसे, आकाश, तुलसी, गजेन्द्र, आनंद, संगीत, गुलशन, जितेन्द्र नखरे, पूनम चौधरी, नर्मदापुरम से प्रधान आरक्षक मुकेश ठाकुर, आरक्षक अभिषेक नरवरिया, संदीप यदुवंशी की रही।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.