इटारसी। बाबा गोदड़ी वाला धाम इटारसी एवं सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ के सहयोग स सेवा सदन आंख जांच केंद्र गली नंबर 1 सिंधी कॉलोनी इटारसी में आज 28 मई, बुधवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक लगे निशुल्क आंखों की जांच कैंप में 31 मरीजों की जांच कर छह मरीजों को मोतियाबिन्द आपरेशन के लिए चयन किया।

आपरेशन के लिए चयनित मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय विशेष बस से बैरागढ़ भिजवाया जायेगा। शिविर में नेत्र विशेषज्ञ सुमित सेन, कोडिनेटर सौरभ डोंगरे, स्वास्थ्य कार्यकर्ता राधिका तिलोतिया व सन्मुख दास सनी चेलानी का विशेष सहयोग मिला।










