इटारसी। शासकीय एमजीएम कॉलेज में लगे जिला स्तरीय रोजगार मेला में कुल 329 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए हैं। 17 निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाने वाली कंपनी एवं स्वरोजगार दिलाने वाले 8 विभाग उपस्थित रहे। कुल 728 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे जिसमें से 267 को प्राथमिकता स्तर पर चयनित किया। स्वरोजगार योजनांतर्गत 63 लोगों को लाभान्वित किया। स्वास्थ्य विभाग ने स्टॉल लगाया इसमें 151 छात्र-छात्राओं की जांच की गई।
कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा के निर्देशन में शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वाणिज्य भवन में आज 11 बजे से 4 बजे तक जिला स्तरीय रोजगार मेला लगा। विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए तथा रोजगार प्रदान करने 17 से अधिक कंपनियां आए। कैरियर मार्गदर्शन हेतु विभिन्न शासकीय विभागों के स्टाल लगाए।

मां सरस्वती का दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ मेले में प्राचार्य डॉ राकेश मेहता ने मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व टी प्रतीक राव, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन, प्रकाश इंडोले, महाप्रबंधक डीआईसी, डॉ. श्याम कुमार जिला रोजगार अधिकारी ने मेले में लगे स्टाल्स का भ्रमण किया एवं जिला रोजगार प्लेसमेंट धर्मेश तिवारी उपस्थित रहे।
अनुविभागीय अधिकारी टी प्रतीक राव ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन का स्मार्टली इस्तेमाल करते हुए अपने संप्रेषण कौशल को बढ़ाने हेतु प्रेरित किया। जिला रोजगार धर्मेश तिवारी ने पूरे मेले के आयोजन का ध्यान रखा। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ विनोद कृष्ण, वाणिज्य विभाग के मुख्य डॉ. सुरेश गुप्ता, डॉ. वी कनकराज, डॉ. अरविंद कुमार, कॉलेज के प्लेसमेंट अधिकारी डॉ पवन कुमार अग्रवाल, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ आशुतोष मालवीय ने मेले संबंधित कार्य में विशेष सहयोग प्रदान किया। एनसीसी अधिकारी डॉ मनीष कुमार चौरे ने संचालन किया।








