इटारसी। थाना इटारसी ट्रैफिक अमले ने 1 से 10 अगस्त तक चलाए 10 दिवसीय विशेष अभियान में 35 चालान से 28 हज़ार का राजस्व वसूल किया है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
अभियान के मुख्य आंकड़े निजी वाहन में हूटर का अनधिकृत प्रयोग: 02 चालान, जिनसे 6,000 रुपये शमन शुल्क वसूला गया।
वाहन के शीशे पर ब्लैक फिल्म अथवा अमानक फिल्म का अनधिकृत प्रयोग: 03 चालान, जिनसे 7,000 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। इस श्रेणी में 1 गाड़ी को 4 अलग-अलग धाराओं में जब्त किया गया, जिस पर न्यायालय द्वारा 6,000 रुपये का जुर्माना किया गया।
बिना HSRP गलत/अमानक नंबर प्लेट का प्रयोग करना: 30 चालान, जिनसे 15,000 रुपये शमन शुल्क वसूला गया।
कुल: इस 10 दिवसीय अभियान के दौरान कुल 35 चालान काटे गए और 28,000 रुपये का कुल शमन शुल्क वसूला गया।











