---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

ईसीसी चुनाव में संघ व एससी-एसटी एसोसिएशन गठबंधन के 5 उम्मीदवार जीते

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। रेलवे (Railway) की ईसीसी सोसायटी (ECC Society) के चुनाव में पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ (West Central Railway Mazdoor Sangh) और एससी-एसटी एसोसिएशन (SC-ST Association) गठबंधन के पांच उम्मीदवारों ने जीत हासिल की जबकि प्रमुख विपक्षी संगठन वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (West Central Railway Employees Union) के केवल तीन स्थान ही मिले। चुनाव में इटारसी (Itarsi) क्षेत्र से वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन, वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ और पश्चिम मध्य रेल कर्मचारी परिषद (West Central Railway Employees Council) के उम्मीदवार थे। तीनों ही संगठनों ने यहां से 8-8 उम्मीदवारों को उतारा था।

परिणाम में मजदूस संघ को खासी बढ़त मिली है। गठबंधन ने इस बार वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन को पीछे छोड़ दिया है। संघ के 8 उम्मीदवारों में से 2 ने और एससीएसटी एसोसिएशन के 8 में से 3 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। यूनियन के 3 ही उम्मीदवार जीत सके हैं। 85 फीसद से अधिक मतदान रेलवे की ईसीसी सोसाइटी के चुनाव में इटारसी क्षेत्र से कुल 2906 रेलकर्मी मतदाताओं में से 2487 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इटारसी और बानापुरा में कुल 85.58 फीसदी मतदान हुआ था।

मतदान के दूसरे दिन मतगणना के बाद जो रिजल्ट आया उसने संघ और एससी-एसटी गठबंधन को काफी आगे ले गया। यूनियन की ओर से चुनाव मैदान में विजेता बने रामस्वरूप महतो को 1202, अनुभव पाल को 1098 और मनोज रैकवार को 1075 मत मिले। वहीं संघ व एससीएटी एसोसिएशन गठबंधन में संघ के वीरेंद्र बड़ोदिया को 1004 व अभय उदगीरकर को 1063 मत मिले। वहीं एसोसिएशन के बबलू सिंह मीना को 1056, अजय डागोरिया को 1098 और दीपक वर्मा को 1004 मत मिले।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.