---Advertisement---

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय-2 सीपीई की 5 छात्राओं ने राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 सीपीई (PMShri Kendriya Vidyalaya No. 2 CPE) की 5 छात्राओं ने राष्ट्रीय हॉकी (National Hockey) अंडर-17 प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक (Bronze Medal) जीता है।

विद्यालय के खेल प्रभारी अभिषेक संतोरे (Abhishek Santore) ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय की 5 छात्राएं वैष्णवी चौरे, नैना, यशवनी सराठे, महक केवट एवं अवनि आर्या ने 3 से 7 सितंबर 2024 तक जम्मू में आयोजित राष्ट्रीय हॉकी खेल प्रतियोगिता में भोपाल संभाग (Bhopal Division) से खेलते हुए चेन्नई को 4-1, लखनऊ (Lucknow) को 5-0, क्वार्टर फाइनल में पटना (Patna) को 3-0 एवं बैंगलोर (Bangalore) को 4-0 से हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया।

विद्यालय के छात्र कृष्ण कुमार सोनी ने हैदराबाद (Hyderabad) में आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता अंडर-17 टेबल टेनिस में भोपाल संभाग का प्रतिनिधित्व किया। राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में इनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार राय (Principal Arvind Kumar Rai), अनुरक्षक शिक्षिका माधुरी बोरकर (Madhuri Borkar), विद्यालय के हॉकी कोच शेख़ नियाज़ (Hockey Coach Shaikh Niaz) एवं समस्त स्टाफ ने बधाई दी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.