---Advertisement---

मुस्कान बालिका गृह’ से 5 नाबालिग लड़कियां लापता, पुलिस ने गठित की SIT

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। इटारसी स्थित ‘मुस्कान बालिका गृह’ से 5 नाबालिग बालिकाओं के लापता होने के मामले में एसपी साईं कृष्णा थोटा ने एसआईटी गठित की है, जो लड़कियों को तलाश करेगी और मामले की जांच करेगी।

थाने में मामला दर्ज, जांच शुरू

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को बालिका गृह से 5 बच्चियों के लापता होने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद थाना इटारसी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत अपराध क्रमांक 638/26 से 642/26 तक अलग-अलग मामले दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आज, 18 जुलाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, SDOP इटारसी वीरेंद्र मिश्रा और महिला थाना प्रभारी सहित पुलिस बल ने ‘मुस्कान बालिका गृह’ पहुंचकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का गहन मुआयना किया।

सायबर सेल और तकनीकी साक्ष्यों की ली जा रही मदद

SP नर्मदापुरम के निर्देशानुसार, ASP के नेतृत्व और SDOP के पर्यवेक्षण में गठित की गई इस SIT में एक निरीक्षक (Inspector) और तीन उप-निरीक्षक (SI) शामिल किए गए हैं। यह विशेष टीम सायबर सेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से बच्चियों का सुराग लगाने के लिए सघन तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में त्वरित कार्रवाई जारी है और जल्द ही बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर लिया जाएगा।

मुस्कान संस्था की पहल पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

शहर के रेलवे स्टेशन परिसर में रहने वाली बच्चियों की सुरक्षा को लेकर मुस्कान संस्था ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संस्था के संचालक मनीष ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार शाम को पुलिस थाने में इन बच्चियों की गुमशुदगी के संबंध में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मनीष ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 15 दिन पहले जिले के पुलिस अधीक्षक के साथ एक बैठक आयोजित की गई थी।

इस बैठक के दौरान उन्होंने प्रशासन को अवगत कराया था कि पिछले तीन सालों में पांच बच्चियां गुमशुदा हुई हैं, जिनकी एफआईआर की कोई कॉपी संस्था के पास उपलब्ध नहीं थी।संस्था की ओर से स्पष्ट किया गया है कि स्टेशन पर रहने वाली ये बच्चियां अक्सर बाहर आती-जाती रहती हैं और वापस लौट आती हैं। बावजूद इसके, किसी भी संभावित अनहोनी या अप्रिय घटना को रोकने के लिए संस्था ने प्रशासन के साथ यह मुद्दा साझा किया। इसी एहतियाती कदम के तहत, शुक्रवार शाम को पुलिस द्वारा विधिवत एफआईआर दर्ज की गई है ताकि इन बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.