विधायक के प्रयासों से 50 बिस्तर का सिविल अस्पताल स्वीकृत

विधायक के प्रयासों से 50 बिस्तर का सिविल अस्पताल स्वीकृत

– 11करोड़ 34 लाख से होगा सीएचसी का उन्नयन

सोहागपुर/राजेश शुक्ला। सोहागपुर में 50 बिस्तर वाला सिविल अस्पताल बनेगा। नगर में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने की मांग नागरिकों द्वारा की जा रही थी। विधायक विजयपाल सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर क्षेत्र में अस्पताल के उन्नयन की मांग रखी थी।

विधायक के प्रयासों से 30 बिस्तर वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के उन्नयन के राशि स्वीकृत हो गई है। जानकारी अनुसार नगर के सीएचसी का 50 बिस्तर वाले सिविल अस्पताल में उन्नयन किया जाएगा । इसके लिए शासन की ओर से 11करोड़ 34 लाख 86 हजार की राशि एवं फर्नीचर हेतु 8 लाख 14 हजार रुपए राशि स्वीकृत की गई है। कहना न होगा कि सोहागपुर में सिविल अस्पताल बनने से मरीजों का अनेको सुविधायें प्राप्त होगी साथ ही फर्नीचर की भी पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। नगर की इस उपलब्धि के लिए भारतीय जनता पार्टी सहित नागरिकों ने विधायक का आभार माना है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: