इटारसी। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से 50 बायसन बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व भेजे जाएंगे। बायसन भेजने की यह प्रक्रिया 20 से 25 फरवरी तक होगी। यह कार्य दो चरणों में होगा। पहले भी एसटीआर से 50 गौर बांधवगढ़ भेजे थे, जिनकी संख्या वहां 170 हो गई है।
मध्य प्रदेश वन विभाग एवं भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून द्वारा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 50 गौर (Indian Bison) का पुनर्विंस्थापन 20 से 24 फरवरी 2025 के मध्य किया जाना है। उक्त कार्य दो चरण में किया जाएगा। इस चरण में 20 से 24 फरवरी 2025 तक 20-25 गौर भेजे जाऐंगे। वर्ष 2011-12 में कान्हा टाइगर रिजर्व से 50 गौर बांधवगढ़ पुनर्विस्थापित किए गए थे। आज की स्थिति में उनकी संख्या 170 से अधिक हो गई है।
क्षेत्रसंचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम ने बताया कि लगभग 13 वर्ष उपरांत बांधवगढ़ की गौर जनसंख्या में अनुवांशिक सुधार हेतु यह निर्णय लिया गया है। भविष्य में मध्य भारतीय परिदृश्य अंतर्गत गौर को संरक्षित रखने में यह एक मील का पत्थर साबित होगा।