इटारसी। सिंधी कालोनी की गली नंबर 2 से 16 नवंबर को एक बाइक चोरी हो गयी है। हरसंभव जगह तलाश के बाद आज फरियादी ने बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करायी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिंधी कालोनी गली नंबर दो से रमेश कुमार साजवानी पिता टेकचंद 27 वर्ष की मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 05, एमटी-1042 को अज्ञात ने चुरा लिया है। बाइक की कीमत करीब पचास हजार रुपए बतायी जा रही है।
सिंधी कालोनी से 50 हजार की बाइक चोरी


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









