---Advertisement---

500 युवतियों को नौकरी का मौका, इटारसी में 19 से लगेगा रोजगार मेला

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है! ट्राइडेंट लिमिटेड, बुधनी और ग्रीन प्वाइंट मांटेसरी एंड स्कूल, इटारसी के संयुक्त तत्वावधान में 19 से 21 सितंबर तक रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले में 500 युवतियों को रोजगार का अवसर मिलेगा।

रोजगार मेले का विवरण

यह रोजगार कैंप ग्रीन प्वाइंट मांटेसरी एंड स्कूल, खेड़ा रेल ओवरब्रिज परिसर में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। मुख्य रूप से 10 वीं और 12 वीं पास युवतियों के लिए यह एक शानदार मौका है।

  • पदों की संख्या : 500 फ्रेशर युवतियां।
  • अन्य पद : रिंग फ्रेम ऑपरेटर, स्पीड फ्रेम ऑपरेटर और वाइंडिंग ऑपरेटर के 250 से ज्यादा पद भी उपलब्ध हैं।
  • आयु सीमा : 18 से 25 वर्ष।

सुविधाएं और आवश्यक दस्तावेज

चयनित युवतियों को प्रतिमाह 18,000 रुपए का वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, उन्हें हॉस्टल, कैंटीन, पीएफ, ईएसआईसी, बोनस, ग्रेच्युटी और मेडिकल जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं भी मिलेंगी।
ये दस्तावेज लेकर आना अनिवार्य है

  • मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • 10 पासपोर्ट साइज फोटो
    विशेष रूप से यह ध्यान रखें कि आवेदन के लिए आधार, पैन और बैंक पासबुक में नाम एक जैसा होना चाहिए। जिन उम्मीदवारों के दस्तावेजों में नाम अलग-अलग है, उन्हें पहले इसे ठीक कराकर ही आना चाहिए।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.