मां विजयासान दरबार में वाराणसी के 55 कर्मकांडी ब्राह्मण करेंगे सहस्त्र चंडी महायज्ञ

Post by: Rohit Nage

Bachpan AHPS Itarsi

इटारसी। नगर में चैत्र नवरात्रि पर महर्षि नगर स्थित मां विजयासन देवी दरबार में सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन 9 से 17 अप्रैल तक प्रतिदिन प्रात 8 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। महायज्ञ में वाराणसी के 55 कर्मकांडी ब्राह्मण शामिल हो रहे हैं।

9 अप्रैल मंगलवार को कलश यात्रा सूरज गंज चौराहा दुर्गा मंदिर से निकलकर महर्षि नगर मंदिर पहुंचेगी। सहस्त्र चंडी महायज्ञ का यज्ञ आचार्य अनुपम गोविंद दीक्षित वाराणसी वाले की मौजूदगी में होगा। प्रतिदिन शाम 7 बजे आरती होगी।

दूसरे दिन से लेकर आठवें दिन तक प्रतिदिन सुबह 9 से 12 एवं दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक दो सत्र में पाठ एवं यज्ञ संचालित किया जाएगा। सहस्त्र चंडी महायज्ञ के नौवे दिन 17 अप्रैल बुधवार को पूर्ण आहुति, कन्या पूजन, महा आरती एवं भंडारे के साथ आयोजन का भक्ति में वातावरण में समापन होगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!