इटारसी। केंद्रीय विद्यालय की अंडर-14 बालिका हॉकी टीम ने 55वीं केवीएस दिल्ली नेशनल हॉकी चैंपियनशिप जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन किया है। पूरी प्रतियोगिता के दौरान टीम ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और शानदार टीमवर्क का प्रदर्शन करते हुए खिताबी मुकाबले में जीत दर्ज की।
बेटियों ने पूरे टूर्नामेंट में अपने आत्मविश्वास और तकनीक के दम पर शानदार खेल दिखाया और फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। इस सफलता में कोच विकास कोरी, रामचरण बावरिया, आदेश सिंह और वरिष्ठ खिलाडिय़ों के समर्पित प्रशिक्षण, रणनीति और मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ ने विजेता खिलाडिय़ों व कोचिंग टीम को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।











