
6 छात्राएँ राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना
इटारसी। केन्द्रीय विघालय संगठन नई दिल्ली (Kendriya Vidyalaya Sangathan New Delhi) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता अन्डर 17 (छात्रा) वर्ष 2022-23 जोकि दिनांक 01 नबम्बर से 05 नबम्बर तक ग्वालियर में आयोजित की जा रही है।
विघालय के खेल प्रभारी अभिषेक संतोरे एवं विघालय हॉकी कोच शेख नियाज ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक ग्वालियर में कैंप लगेगा। हॉकी अन्डर 17 (छात्रा) के लिए विघालय की निकिता वारिया, सानिका निंभोंकर, नुजहत आरा, समीक्षा मोहिते, सायमा अंसारी एवं गोल कीपर के लिए कैटरीना वर्मा का चयन राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता अन्डर 17 (छात्रा) भोपाल संभाग की टीम के लिए किया गया हैं।
विघालय के प्राचार्य आर.के.रूद्व, अलोक मिश्रा, सुश्री गुंजन कोशिक, अखिलेश उपाध्याय, जे.राम एवं विघालय के हॉकी कोच शेख नियाज ने प्रतियोगिता में उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई प्रषित की।