इटारसी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने आज बुधवार को वार्ड 1 वर्मा कालोनी में कोरोना फाइटर्स का सम्मान तिलक लगाकर किया। उनको माला पहनायी, श्रीफल एवं गमछे के अलावा साबुन और रूमाल दिये।
भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष संध्या चौहान के नेतृत्व में आज वार्ड क्रमांक 1 वर्मा कॉलोनी में कोरोना फाइटर्स का सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से शिव किशोर चौधरी जिला अध्यक्ष बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा होशंगाबाद, अरुण चौधरी वार्ड 1 पार्षद एवं निवृतमान नगर पालिका उपाध्यक्ष, संध्या मिश्रा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सरोज यादव आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, संध्या मालवीय आशा कार्यकर्ता, एएनएम दीपिका चौरे, गोविंद मेहतो, सचिन वर्मा, मयंक मेहतो, विपुल चौधरी, पुलिस कर्मी एवं नगर पालिका के सफाई कर्मचारी उपस्थित थे । महिला मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी विधि पचौरी, पूनम जोशी, आशा मालवीय, रेखा साहू, रजनी कसार, पायल चौहान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थीं।
महिला मोर्चा ने किया कोरोना वारियर्स का सम्मान


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement









