होशंगाबाद। गुरूवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला होशंगाबाद के वीडियो कान्फ्रेसिंग ई-संवाद का आयोजन किया। रैली को केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद पटैल ने संबोधित किया। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिलाष पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित हुए।
इस संवाद कार्यक्रम में जिले से चयनित युवा व युवा मोर्चा कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री पटेल ने कहा कि मां नर्मदा दुनिया की प्राचीन धरोहर है। वहीं कोरोना संकट काल में होशंगाबाद जिले ने गेहूं का सर्वाधिक उपार्जन कर 10 लाख मीट्रिक टन गेहूं को बगैर दूसरे जिले के मजदूरों का सहयोग लिए तौला है। आज दुनिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा कर रही है। कोरोना संकट में भारत ने 160 देशों को दवाईयां दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस स्वर्णिम कार्यकाल में 67 दिनों तक संसद चलने पर जनहितैषी 71 कानून पास किये गये। आपदा में मदद करना पूर्व से ही होशंगाबाद जिले के संस्कार है। आत्मनिर्भर भारत के लिए हमारे युवाओं को बस एक कदम आगे बढ़ाना है।
कोरोना संकटकाल में युवा मोर्चा द्वारा होशंगाबाद जिले में किए कार्यों की भी उन्होंने भूरी-भूरी प्रशंसा की। मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रांशु राने ने बताया कि इस ई-संवाद में जिले के युवा, खिलाड़ी, वकील, डॉक्टर, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, नेटवर्क मार्केटिंग, किसान, व्यवसायी, उद्योगपति, बिल्डर, प्राध्यापक, अंतराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी व युवा मोर्चा जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
आत्मनिर्भर बनने युवा कदम आगे बढ़ायें : पटेल


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement









