---Advertisement---

68 वीं राष्ट्रीय शालेय बैडमिंटन एवं शतरंज की खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

By
On:
Follow Us
  • खिलाडिय़ों ने आकर्षक मार्च पास्ट निकाला, सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

नर्मदापुरम। जिला प्रशासन एवं संयुक्त संचालक लोक शिक्षण विभाग नर्मदापुरम संभाग के तत्वावधान में रविवार को 68 वीं राष्ट्रीय शालेय बैडमिंटन एवं शतरंज खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ पंडित रामलाल शर्मा हायर सेकेंडरी स्कूल बुधवाड़ा में हुआ। शुभारंभ अवसर पर विभिन्न राज्यों के खिलाडिय़ों ने आकर्षक मार्च पास्ट निकला। सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने सभी खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने खेल ध्वज का ध्वजारोहण कर कर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर खेल गतिविधियां का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सर्वाइट कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि खेल समारोह 5 दिन चलेगी। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे शहर में राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने शहर वासियों से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में दर्शक रूप में आकर खेल का आनंद ले। सांसद श्री चौधरी ने कहा कि सभी खिलाडिय़ों के लिए बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। फिर भी यदि कोई कमी रहती है तो वह इसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों से कहा कि आप जीतने के लिए खेलें और हमारे जिले से एक मधुर स्मृति लेकर जाएं। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों से कहा कि सभी खिलाडिय़ों को मां नर्मदा के दर्शन अवश्य कराए।

श्री चौधरी ने कहा कि यह खेल खिलाडिय़ों के जीवन में बदलाव, सफलता एवं खेल क्रांति को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि इस खेल का ज्यादा से ज्यादा प्रचार जनता के बीच किया जाए। राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया सभी खिलाडिय़ों को संदेश देते हुए कहा कि आप विभिन्न राज्यों से यहां पर आए हैं और आप नर्मदा पुरम संभाग से एक अच्छी याद लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमें खेल प्रतियोगिता के आयोजन करने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया के माध्यम से हर खेल की गतिविधियों को बढ़ावा मिला है। इससे खिलाडिय़ों की खेल प्रतिभा उभर कर सामने आई है।

नगर पालिका नर्मदा पुरम की अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव ने कहा कि नर्मदा पुरम शहर हमारा छोटा सा शहर है और आज यहां विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी उपस्थित हुए हैं। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों का अभिनंदन करते हुए कहा कि आप सब मन लगाकर खेलें और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें। यदि कोई खिलाड़ी हार भी जाता है तो उसे निराश होने की आवश्यकता नहीं है। बल्कि वह अपना बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करें। मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा ने कहा कि 39 राज्यों से खिलाड़ी आए हैं और यहां सभी खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा को दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी खिलाडिय़ों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। श्री शर्मा ने बताया कि नर्मदा पुरम जिले से विवेक सागर एवं आध्या तिवारी जैसी खेल प्रतिभाएं हैं, जो जिले का नाम रोशन कर रही हैं।

इस अवसर पर भारतीय हॉकी टीम के उप कप्तान विवेक सागर ने सभी खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी अपना बेस्ट से बेस्ट प्रदर्शन करें, और कुछ अच्छा करके जाएं। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी अच्छा खेलेंगे वह अपने परिवार राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे। इसके पूर्व सॉफ्ट बाल टेनिस की खिलाड़ी आध्या तिवारी ने कहा कि हारना और जितना हमारे हाथ में नहीं होता है। हर खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी मन लगाकर खेलें। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण श्रीमती भावना दुबे ने खेल आयोजन की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लगभग 1700 प्रतिभागी शामिल हुए हैं, सभी के रुकने के लिए नौ जगह निर्धारित की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम, एंबुलेंस, पेयजल एवं साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। 25 बस एवं चार ट्रैवल गाड़ी की व्यवस्था खिलाडिय़ों के आने जाने के लिए की गई है। शिक्षा विभाग के 400 अधिकारी कर्मचारी एवं शिक्षकों की ड्यूटी सफल आयोजन के लिए लगाई गई है।

इन राज्यों के खिलाड़ी हुए हैं शामिल

68 वीं राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिता में मेजबान मध्य प्रदेश के साथ ही आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दादर एंड नगर हवेली एंड दमन एवं दीप, दिल्ली, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एंड कश्मीर, गुजरात, इंटरनेशनल बोर्ड स्कूल स्पोट्र्स ऑर्गेनाइजेशन, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, महाराष्ट्र, उड़ीसा, पांडिचेरी, पंजाब, मेघालय, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, आईपीएसई, सीबीएसई, वेलफेयर स्पोर्ट ऑर्गेनाइजेशन, सेंट्रल एग्लामिनेश, भारत भारती, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, त्रिपुरा के खिलाड़ी शामिल हुए हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति 68 वीं राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिता में स्प्रिंग डेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक बैंड धुन पर अपनी प्रस्तुति दी। सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल एवं अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक लोक नृत्य की प्रस्तुति की। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने खेल उद्घाटन की घोषणा कर खिलाडिय़ों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधा सुधीर पटेल, महेंद्र यादव, विकास नारोलिया, रोहित गौर, जिला पंचायत के सीईओ सोजान सिंह रावत, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण समिति भावना दुबे, जिला शिक्षा अधिकारी एसपीएस बिसेन, जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी, प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.