हर्षोल्लास से मनी संत शिरोमणी नामदेव महाराज की 752 वी जयंती

हर्षोल्लास से मनी संत शिरोमणी नामदेव महाराज की 752 वी जयंती

इटारसी। श्री प्रेमशंकर दुबे स्मृति पत्रकार भवन में आज संत शिरोमणी नामदेव महाराज की 752 वी जयंती श्रद्धा से मनी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.रमेश नामदेव ने की। मुख्य अतिथि अनिल शरण और अशोक नामदेव रहे।
इस अवसर पर नामदेव विकास परिषद के अध्यक्ष देवेन्द्र जनोरिया ने अपने उद्बोदन में समाज के युवा वर्ग को आगे आकर समाज हित में अपना योगदान देने के लिए आह्वान किया। खंडवा से आए मुख्य अतिथि अनिल शरण ने कहा कि समाज में शिक्षा का स्तर मजबूत करने के लिए सभी सामाजिक बंधुओं को अपने-अपने बच्चों को उच्च कोटि की शिक्षा दिलाने के लिए सदैव प्रयत्न करना चाहिए, साथ में बेटियों को भी शिक्षित करें ताकि वह शिक्षित होकर दो कुलों का नाम रोशन कर सकें। कार्यक्रम के अंत में समाज के वरिष्ठ पूर्व अध्यक्ष मनोहरलाल नामदेव, द्वारका प्रसाद नामदेव, रमेश छेनिया, ओमप्रकाश नामदेव के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में नामदेव युवा परिषद के पदाधिकारियों में मुख्य रूप से अध्यक्ष राहुल शरण, कोषाध्यक्ष पूनमचंद नामदेव, उपाध्यक्ष वैभव शरण, सचिव गौहरपाल नामदेव, जितेन्द्र नामदेव, शिवदयाल नामदेव, अभिषेक नामदेव, अविनाश नामदेव उपस्थित रहे। संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक रामचरण नामदेव ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सामाजिक महिलाओं के द्वारा मंगलाचरण गायन के साथ भजन कीर्तन किया वही बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर भोजन प्रसादी वितरित की गई।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: