---Advertisement---

मास्क के प्रति लापरवाह 746 यात्रियों पर 85,250 का जुर्माना

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी/भोपाल। रेल प्रशासन कोविड संक्रमण से रेल यात्रियों को बचाने मास्क (Mask) जागरूकता अभियान चला रहा है। लापरवाह यात्रियों पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है।01 जनवरी 2022 से 30 जनवरी 2022 तक मंडल के भोपाल (Bhopal), रानी कमलापति(Rani Kamalapati), संत हिरदाराम नगर (Sant Hirdaram Nagar), इटारसी (Itarsi), होशंगाबाद (Hoshangabad), विदिशा (Vidisha), बीना (Bina), गुना स्टेशन (Guna Station) पर चलाये गए मास्क जागरूकता अभियान के दौरान मास्क नहीं लगाने वाले कुल 746 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए रुपये 85,250 रुपए जुर्माना लगाया साथ ही सदैव मास्क का उपयोग करने के लिए समझाया।

नॉन इंटरलॉकिंग (non interlocking) कार्य के चलते कुछ गाडिय़ां निरस्त

उत्तर मध्य रेलवे (North Central Railway), प्रयागराज मण्डल (Prayagraj Division) के नैनी-प्रयागराज छिवकी रेल खण्ड पर तीसरी रेल लाइन चालू करने के लिए प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर नॉन इंटर लॉकिंग कार्य किये जाने के कारण गाड़ी संख्या 01665 रानी कमलापति-अगरतला साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 24 फरवरी 2022 को तथा गाड़ी संख्या 01666 अगरतला-रानी कमलापति साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 27 फरवरी 2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 06509 केएसआर बेंगलुरु-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल (वाया इटारसी) 21 फरवरी 2022 को तथा गाड़ी संख्या 06510 दानापुर-केएसआर बेंगलुरु एक्सप्रेस स्पेशल (वाया इटारसी) 23 फरवरी 2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.