नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा, एएसपी अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जितेंद्र पाठक के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली गौरव सिंह बुंदेला के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने अवैध जुआ फड़ पर प्रभावी कार्रवाई की गई है। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध जुआ व सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे लगातार अभियान के अंतर्गत कालिका नगर में अवैध जुआ फड़ पर कार्रवाई करते हुए 09 आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया है।
थाना कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हिंगलाज कॉलोनी के पास, कालिका नगर, नर्मदापुरम स्थित आरोपी गोलू जाटव के मकान की तृतीय मंजिल पर संचालित अवैध जुआ फड़ पर दबिश दी, जिसके दौरान जुआ खेलते हुए कुल 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
नकदी, मोबाइल और वाहन समेत लाखों का माल जब्त
मौके एवं आरोपियों के कब्जे से 22,170 रुपये नकद, 08 मोबाइल फोन कीमत करीब 2,40,000 रुपए तथा 02 दोपहिया वाहन कीमत करीब 2,00,000 रुपए जब्त किए हैं, जिससे जब्त माल की कुल अनुमानित कीमत 4,62,170 रुपये है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पुलिस दबिश के दौरान उन्होंने मकान की बालकनी एवं खिड़कियों से पन्नों में बांधकर लगभग 35,000 रुपये मकान के पीछे स्थित नाले में फेंक दिए थे, जिनकी तलाश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मुख्य आरोपी गोलू जाटव पिता कमल किशोर जाटव के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई थाना कोतवाली ने पृथक से प्रारंभ की है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गोलू जाटव, पिता कमल किशोर जाटव, 34 वर्ष, निवासी कालिका नगर, नर्मदापुरम, धीरज खेतवास, पिता हरराम खेतवास, 25 वर्ष, निवासी विश्वकर्मा मंदिर के पास, मालाखेड़ी, अजय जाटव, पिता गुलाब जाटव, 21 वर्ष, निवासी कालिका नगर, नर्मदापुरम, शुभम जाटव, पिता दिगंबर दास जाटव, 25 वर्ष, निवासी कालिका नगर, नर्मदापुरम, समीर जाटव, पिता पवन जाटव, 21 वर्ष, निवासी कालिका नगर, नर्मदापुरम, अनुज जाटव, पिता कलीराम जाटव, 26 वर्ष, निवासी कालिका नगर, नर्मदापुरम, अनुराग यादव, पिता बाबूलाल यादव, 35 वर्ष, निवासी मालाखेड़ी, नर्मदापुरम, राहुल राजपूत, पिता भगवत सिंह राजपूत, 29 वर्ष, निवासी कोठी बाजार, नर्मदापुरम तथा आशिक खान, पिता इकबाल खान, 35 वर्ष, निवासी जय स्तंभ चौक, नर्मदापुरम शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने सभी आरोपियों को पैदल थाने तक जुलूस के रूप में भी पहुंचाया।
पुलिस की सख्त चेतावनी
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध जुआ एवं सट्टा जैसे सामाजिक अपराधों के विरुद्ध अभियान सतत रूप से जारी है तथा ऐसे किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।











