इटारसी। विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह (MLA Thakur Vijaypal Singh) ने अपनी सोहागपुर विधानसभा के गांव चांदौन में रहने वाले अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद (Hockey player Vivek Sagar Prasad) के घर पहुंचकर उनके माता-पिता से मुलाकात की और उनका सम्मान किया। श्री सिंह ने विवेक के परिजनों को बधाई दी।
टोक्यो ओलंपिक हॉकी में भारत के कांस्य पदक जीतने एवं इस गेम में गोल मारकर जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हॉकी खिलाड़ी (hockey player) विवेक सागर के गृह निवास ग्राम चांदौन तहसील इटारसी पहुंचकर उनके परिवारजनों से सोहागपुर विधायक ठा. विजयपाल सिंह ने मुलाकात की और उन्हें भी बधाई शुभकामनायें दी।
विवेक सागर मूलत: विधानसभा सोहागपुर के ग्राम चांदौन के निवासी हैं। इन्होंने पूरे देश का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर उन्हें सम्मानित भी किया जायेगा व प्रोत्साहन के रूप में 21000 पुरस्कार भी दिया जायेगा। इस अवसर पर विधायक के साथ बहादुर चौधरी, आशुतोष शरण तिवारी, विनय यादव, गोलू मालवीय, दीपक महाला, राजेश यादव एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
विधायक विजयपाल विवेक सागर के घर पहुंचे

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







