रेल कर्मचारी चेतना यात्रा का आयोजन

रेल कर्मचारी चेतना यात्रा का आयोजन

इटारसी। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के बैनर तले 3 फरवरी से 15 फरवरी तक रेल कर्मचारी चेतना यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान इटारसी की चारों ब्रांच के सदस्य अपने-अपने अधीन आने वाले डिपो में जाकर रेल कर्मचारियों की समस्याओं को प्राप्त कर उसका समाधान कराएंगे।
उल्लेखनीय है कि टीआरएस न्यू यार्ड इटारसी में मंडल उपाध्यक्ष जावेद खान के नेतृत्व में आरके राजोरिया, संतोष शुक्ला, तरुण शुक्ला, हरिशंकर साहू, मुबारक अली, परमजीत, आकाश यादव, जवाहर, श्रीकांत मालवीय ऑल्विन नायक, सुरेश धूरिया की उपस्थिति में सुबह 8 बजे नारेबाजी एवं रेल प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई। सुबह टीआरडी कार्यालय इटारसी में सभी पदाधिकारियों ने टीआरडी कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। टीआरएस के अध्यक्ष संतोष शुक्ला ने बताया कि हम सभी पदाधिकारी टीआरएस शेड में एवं टीआरडी डिपो में जाकर सैकड़ों रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं जिनका समाधान रेल प्रशासन के सामने करने के लिए हमारे वरिष्ठ कामरेड को आवेदन पहुंचाए जाएंगे। यदि रेल प्रशासन यह सभी समस्याओं को दूर नहीं करता है तो यूनियन द्वारा आंदोलन किया जाएगा। उक्त जानकारी प्रवक्ता प्रीतम तिवारी ने दी है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!