युवक को गोली मारी
युवक को गोली मारी
होशंगाबाद। पाजरा रेत खदान के रायल्टी नाके पर रात 10.45 बजे अज्ञात लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक को नर्मदा अस्पताल में भर्ती किया गया है। गोली मारने वालों की तलाश की जा रही। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घायल युवक रेट रॉयल्टी नाके पर काम करता है। अज्ञात लोगों ने उस पर फायर किया जिससे गोली युवक की पेट में लगी है। युवक का इलाज अस्पताल में जारी है।