---Advertisement---

वंशिका डांस एकेडमी की नव्या जैन ने ग्रीन पॉइंट उत्सव में जीता प्रथम पुरस्कार

By
On:
Follow Us

वंशिका डांस एकेडमी की छात्रा नव्या जैन ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए ग्रीन पॉइंट फन उत्सव में आयोजित डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता 8 से 13 वर्ष आयु वर्ग के लिए ओपन थी, जिसमें नव्या ने अपनी गुरु श्रीमती श्रद्धा अग्रवाल और अपने परिवार का नाम रोशन किया।

नव्या जैन ने अपनी अद्भुत नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शास्त्रीय कथक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। उनके ऊर्जावान और कलात्मक नृत्य कौशल ने निर्णायक मंडल को खासा प्रभावित किया और उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे 30 बच्चों में से प्रथम पुरस्कार हासिल किया।

वंशिका डांस एकेडमी की शिक्षिका श्रीमती श्रद्धा अग्रवाल ने नव्या की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “नव्या ने अपनी मेहनत और समर्पण से यह पुरस्कार प्राप्त किया है, हम उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”

शास्त्रीय नृत्य की श्रेष्ठता हुई सिद्ध

अग्रवाल ने बताया कि एकेडमी के तीन बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमें एक भरतनाट्यम और दो कथक की प्रस्तुतियाँ शामिल थीं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शास्त्रीय नृत्य, नृत्य की हर विधा से श्रेष्ठ है।

उन्होंने कहा, “जहाँ आजकल फूहड़ और अश्लील गानों पर नृत्य का ट्रेंड चल रहा है, वहाँ शास्त्रीय नृत्य शालीनता और हमारी संस्कृति से हमें जोड़ता है। इसके साथ ही यह अनुशासन और जीवन मूल्यों को भी स्थापित करता है।” उन्होंने गर्व के साथ कहा कि एकेडमी के बच्चे जहाँ भी प्रस्तुति देते हैं, प्रथम पुरस्कार ही लेकर आते हैं।

CPE के स्थापना दिवस पर भी प्रस्तुति

इसी के साथ, आज CPE के 54वें स्थापना दिवस के अवसर पर वंशिका डांस एकेडमी की इप्शिता चौधरी और नव्या जैन ने भी शानदार भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति दी और पारितोषिक प्राप्त किया। सभी दर्शकों ने उनके नृत्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

नव्या जैन को उनकी इस दोहरी उपलब्धि पर उनके परिवार, दोस्तों, और वंशिका डांस एकेडमी की शिक्षिका श्रीमती श्रद्धा अग्रवाल सहित सभी सदस्यों ने हार्दिक बधाई दी है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.