मप्र के कलाकारों के लिए फिल्म इंडस्ट्री बनाएंगी शिक्षा पंडित

हर आए दिन बड़े-बड़े आयोजनों की खबरें पढ़ते रहते हैं। इस तरह के भव्य आयोजनों की व्यवस्था करना ही इवेंट मैनेजमेंट कहलाता है। इन आयोजनों की सफलता के पीछे जिन लोगों की कड़ी मेहनत होती है, वह इवेंट मैनेजर कहलाते हैं। वैसे तो इवेंट मैनेजमेंट का कार्य अक्सर पुरुष वर्ग ही मैनेज करता है, परंतु आज हम आपका परिचय एक ऐसी इवेंट मैनेजर से कराने जा रहे हैं जिसने 19 वर्ष की आयु से ही इवेंट मैनेजर करने का कार्य प्रारंभ कर दिया। इस नन्ही सी इवेंट मैनेजर का नाम है, शिक्षा पंडित पिछले 3 वर्षों से विभिन्न इवेंट के कार्य में शिक्षा ने कई फैशन शो, मॉडलिंग शो, डिजाइनर शो, म्यूजिकल नाइट एवं डांस प्रतियोगिताओं में अपनी अहम भूमिका निभाई है। मुंबई से कई सेलिब्रिटी इवेंट के लिए भोपाल में लेकर आई हैं जिनमें संगीत निर्देशक दिलीप सेन, इशिता विश्वकर्मा, करण सिंह ग्रोवर, अनारा गुप्ता आदि प्रमुख हं।ै हाल ही में न्यू मार्केट स्थित एक मॉल में 1 महीने की विभिन्न एक्टिव वीडियो में जैसे म्यूजिकल नाइट, फैशन शो, डांस आदि में उभरती प्रतिभाओं को स्टेज प्रदान किया। मिस्टर एंड मिस एमपी इंदौर
मिस एवं मिस्टर एमपी भोपाल इवेंट की सफलता में शिक्षा पंडित का बहुत बड़ा हाथ है। उनसे की गई बातचीत के कुछ अंश…
इवेंट मैनेजर मैनेजमेंट के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए ?
किसी खास योग्यता की आवश्यकता नहीं है। मैंने तो ग्रेजुएशन भी कंप्लीट नहीं किया है, इसके लिए सिर्फ कुशल प्रबंधन, क्षमता एवं नेटवर्किंग कुशलता की आवश्यकता है। मैनेजर को अच्छी तर्कशक्ति, भाषा का ज्ञान, आकर्षक व्यक्तित्व एवं प्रस्तुतिकरण तथा विषय वस्तु का ज्ञान होना आवश्यक है।
इवेंट मैनेजमेंट क्षेत्र में प्रवेश के लिए क्या आवश्यक है?
इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में प्रवेश के लिए मुख्य रूप से संपर्क क्षेत्र एवं संपर्क सूत्र आवश्यक हैं, जितनी अधिक संपर्क सूत्र होंगे कार्य करने के उतने ही अधिक मौके मिलेंगे
इवेंट मैनेजमेंट के अलावा आप और क्या क्या कार्य करती है ?
इवेंट मैनेजमेंट के अलावा वर्तमान में मैं निर्माणाधीन फिल्म की कास्टिंग डायरेक्टर हूं तथा पानी की बोतल पर एक विज्ञापन फिल्म बन रही है, उसमें कास्टिंग डायरेक्टर चॉकलेट के विज्ञापन में भी मैंने मॉडल उपलब्ध कराए थे ?
कोई टीवी सीरियल बनाने की चाहे इच्छा है ?
हां, मैं कृषक महिलाओं के लिए उत्थान के लिए एक सीरियल बनाने जा रही हूं। 8 एपिसोड की कहानी में विभिन्न कृषक महिलाओं को दिखाना चाहती हूं जो अपने परिवार का भरण पोषण करने हेतु खेतों में ट्रैक्टर चला रही हैं, फसल लगा रही हैं। यह 8 एपिसोड में दिखाना चाहती हूं। इसके लिए दूरदर्शन से बातचीत चल रही है। इसके अलावा यू-ट्यूब पर डांस सिखाने हेतु शॉर्ट मूवी का निर्माण भी करने जा रही हूं। जिसमें कृष्णा पंडित, विजेंद्र, रजत, डांस के टिप्स देंगे। गरीब बच्चों के लिए एक इंस्टीट्यूट खोलना चाहती हूं जिसमें उन्हें मार्शल आर्ट, कैमरा फेसिंग, डांस, एक्टिंग की बारीकी सिखाने का प्लान है।
कोई ऐसा सपना
मध्य प्रदेश के कलाकारों हेतु एक फि़ल्म बनाना चाहती हूं। जैसे महाराष्ट्र फिल्म इंडस्ट्री, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, बंगाली फिल्म, भोजपुरी फिल्म आदि की इंडस्ट्री हैं। ऐसे ही मध्यप्रदेश में बहुत सारे प्रतिभाशाली कलाकार हैं जिन्हें मुंबई में बहुत संघर्ष करना पड़ रहा है, उनके लिए एक फिल्म का निर्माण करना चाहती हूं।

  •                                                           विशेष साक्षात्कार सुनील सोन्हिया
CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!