पूत हुआ कपूत, की माँ की हत्या
इटारसी। ग्राम तालपुरा में एक युवक ने अपनी सौतेली माँ की गेंती से वार करके हत्या कर दी। हमले में बीच-बचाव में आये युवक के पिता भी गंभीर रूप से घायल हुये है जिन्हें भोपाल रैफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम डोबी तालपुरा में संगीता पति संजय कुमार उइके अपने घर के आंगन में सो रही थीं। रात करीब डेढ़ बजे संजय के पुत्र आनंद ने अचानक दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया और फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही तत्काल दोनों को शासकीय अस्पताल इटारसी लाया गया। जहां आते वक़्त महिला संगीता ने दम तोड़ दिया और संजय की नाजुक हालत देखते हुए उसे भोपाल रैफर कर दिया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। मामले में पुलिस ने आरोपी पुत्र आनंद के खिलाफ धारा 302 एवं 307 का अपराध दर्ज कर आरोपी की खोज शुरू कर दी है। आरोपी आनंद संजय उइके की पहली पत्नी का पुत्र है और संगीता आनंद की सौतेली माँ है।