महिला दिवस पर वक्ताओं ने कहा
इटारसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ठाकुरजी गार्डन में महिला सशक्तिकरण विभाग और नर्मदांचल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा महिलाओं के अधिकार-मानव अधिकार है। विषय पर कार्यशाला में प्रमुख वक्ता सांसद प्रतिनिधि दीपक अग्रवाल, मप्र पत्रकार कल्याण परिषद अध्यक्ष शिव भारद्वाज, अधिवक्ता संघ सचिव पारस जैन, पार्षद यज्ञदत्त गौर, महिला सशक्तिकरण अधिकारी कल्पना जोनाथन एवं सामाजिक कार्यकर्ता अजय मंजारिया मौजूद थे।
मुख्य वक्ता श्री अग्रवाल ने कहा कि जहां तक अधिकारों की बात करें तो पहले रोटी-कपड़ा-मकान होता था। अब महिलाओं से संबंधित अधिकार समानता एवं शिक्षा का होता है। इसके लिए समाज को अपना नजरिया बदलना होगा। प्रदेश पत्रकार कल्याण परिषद अध्यक्ष शिव भारद्वाज ने कहा कि महिलाओं का अधिकार आज दिखाई देने लगा है। मानव अधिकार शब्द में सब समाहित हैं। अब जितना अधिकार पहले पुरुषों के पास थे, उतने ही अब महिलाओं के भी पास हैं। राजनीति में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण महिलाओं की सबसे बड़ी जीत है। पार्षद यज्ञदत्त गौर ने कहा कि हम सब मिलकर हर मानव को अपना अधिकार दें, किसी को भी अपने अधिकार से वंचित न करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबको आवास का अधिकार भी दिया है। पार्षद अमृता ठाकुर ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए पूरी ताकत से लडऩे में झिझकना नहीं चाहिए। अधिवक्ता पारस जैन ने कहा कि पालकों को अपने बच्चों से संवाद करते रहना चाहिए। उन्हें बताना चाहिए कि अपराध आसपास के निकट लोगों के बीच में से ही उत्पन्न होता है। उन्हें गुड टच-बैड टच की जानकारी देना चाहिए। महिला सशक्तिकरण अधिकारी कल्पना जोनाथन ने कहा कि महिलाएं आज खुद निर्णय लेने में सक्षम हैं और वे हर क्षेत्र में प्रगति कर रही हैं, इसलिए 2013 में शासन ने अलग से महिला सशक्तिकरण विभाग बनाया है। सामाजिक कार्यकर्ता अजय मंजारिया ने महिलाओं के स्वालंबन के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। आयोजक शालिनी यादव ने 50 लोगों को नगर मित्र का कार्ड सौंपा। इस मौके मुस्कान संस्था प्रभारी मनीष सिंह ठाकुर, विक्रम सिंह, रितु राजपूत, निकिता मालवीय, पायल पटेल, कविता खरे, जया मीना सहित अन्य लोग मौजूद थे।
अब समाज को बदलना होगा अपना नजरिया
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







