भाजपा की जीत पर पार्टी ने मनाया जश्न

इटारसी। हिमाचल प्रदेश एवं गुजरात के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर भाजपा मंडल इटारसी एवं मोर्चा ने जयस्तंभ चौक पर हर्षोल्लास के साथ आतिशबाजी एवं मिष्ठान्न वितरित कर विजयोत्सव मनाया।

मंडल अध्यक्ष डॉ नीरज जैन ने बताया कि इन चुनाव परिणामों ने देश में एक नया इतिहास लिखा है। प्रबुद्ध मतदाताओं ने नरेंद्र मोदी नेतृत्व एवं जनहितैषी योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा को जनादेश दिया है। गुजरात में कांग्रेस की जातिवादी राजनीति, सरकार के दुष्प्रचार और राहुल गांधी के नेतृत्व को नकार कर जनता ने वंशवाद, जातिवाद और तुष्टिककरण को दरकिनार किया है।
कार्यक्रम में संदेश पुरोहित, कल्पेश अग्रवाल, जयकिशोर चौधरी, मुर्तुजा खान, मंडल अध्यक्ष डॉ नीरज जैन, उपाध्यक्ष लीलाधर नामदेव, रामजीवन वर्मा, अभिषेक तिवारी, महेश रावत, रघुवंश पांडेय, अशोक लाटा, राज सिंह राजपूत, राजेन्द्र तोमर, यज्ञदत्त गौर, दिनेश श्रीवास, राजा तिवारी, शैलेश ओसवाल, रूपचंद अहिरवार, राहुल चौरे, जोगिंदर सिंह, गुफरान अंसारी, मंजीत कलोसिया, दिलीप पटेल, अयूब खान, संदीप मालवीय, मनोज मालवीय, नीलेश चौधरी, विपुल चौधरी, मनोज राजवंशी, गोपाल शर्मा, जतिन बतरा, शुभम ठाकुर, गौरव अग्रवाल, कुलदीप पटेल, प्रिंस सलूजा, प्रशांत मनवारे, संदीप नामदेव, आलोक चौधरी, सौरभ मेहरा, मोहित, दीपक यादव, सहित समस्त भाजपा एवं मोर्चा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!