बुदनी के जंगल में बाघ ने किया चरवाहे पर हमला

होशंगाबाद। विंध्य पर्वत श्रंखला के बुदनी क्षेत्र में बाघ की दहशत के बीच आज फिर एक घटना हुई। बाघ ने एक चरवाहे पर हमला करके घायल कर दिया है। चरवाहा ग्राम चंदला के जंगलों में अपने मवेशी लेकर गया था, उसी वक्त टाइगर ने उस हमला कर दिया है। चरवाह ने टाइगर से बचने के लिए काफी संघर्ष किया। आखिरकार उसने पत्थर फैककर, शोर मचाकर बाघ को भागने पर मजबूर कर दिया। चरवाहे को गंभीर हालात में बुदनी के अस्पताल में भर्ती किया है। रेंजर एसएन खरे के अनुसार चरवाह धन्नूलाल मवेशी चराने गया था। इसी दौरान टाइगर ने उस पर हमला किया।
बताया जाता है कि बुदनी से रेहटी के बीच आठ बाघ का मूवमेंट है। ये बाघ आये दिन आबादी वाले क्षेत्रों में दिखाई दे जाते हैं। इसके पहले बाघ दो अन्य मासूमों को अपना शिकार बना चुका है।

 

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!